खोदावंदपुर: खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में बकरियों के स्वास्थ्य प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया
कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावंदपुर में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे पशु सखियों को बकरियों के स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदान और जीविका की 33 पशु सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के पशु वैज्ञानिक डॉ विपिन, प्रदान तेघड़ा के अवनीश समेत अन्य मौजूद थे।