खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू
पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सुबह करीब दस बजे शुभारंभ किया गया। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन प्रखंड प्रमुख संजू देवी। प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीतेश कुमार, प्रखंड समन्वयक सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से किया।