खोदावंदपुर: खोदावंदपुर सीएचसी में वय वंदना कार्ड निर्माण के लिए जागरूकता बैठक आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर परिसर में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे वय वंदना कार्ड निर्माण को लेकर एक जागरूकता बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार ने की।इस मौके पर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी 26 से 28 मई तक वय वंदना कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।