कोरबा: हाथी के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, पीडिया और तुर्री कटरा के बीच जंगल में मचा हड़कंप
Korba, Korba | Jul 9, 2026 कोरबा जिले के कोरबा वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई।गुरुवार 9 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पीडिया और तुर्रीकटरा के बीच स्थित जंगल में पुटु बीनने गए 55 वर्षीय जहाज़ सिंह राठिया को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।