यूपी के रामपुर में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारियों की कार सुबह पांच बजे सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में जा घुसी। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। एक कंपनी में सभी काम करते हैं। कंपनी की तरफ से सभी कर्मचारियों को कार्बेट नेशनल पार्क घूमने का पैकेज दिया गया था। इसके बाद दो कारों में सवार होकर कुल 12 कर्मचारी दिल्ली से रामनगर के लिए रवाना हुए थे। एक कार में सात तो दूसरे में पांच लोग थे। दूसरी कार सवार कर्मचारी ने बताा कि जो कार दुर्घटना का शिकार हुई, एक किलोमीटर पहले उसका टायर पंचर हो गया था। टायर बदलने के बाद दोबारा यात्रा शुरू हुई पर आगे हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि ईको कार की छत उड़ गई। म�
Korba, Korba | Jul 11, 2026