हथुआ: मीरगंज: कृष्णा सिंह की हत्या ₹20 करोड़ की सुपारी देकर कराई गई, 5 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौंधी मुख्य मार्ग पर ग्राम मुड़ा स्थित ईंट भट्ठा के पास 23 मार्च 2026 को हुई कृष्णा सिंह की हत्या का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।