Aonenews अरविन्द बक्शी
🌿 योग शिविर के दूसरे दिन स्वर्गीय संजय दुआ जी की स्मृति में 25 पौधों का पौधारोपण 🌿
फरीदाबाद, 1 सितंबर। स्वर्गीय संजय दुआ जी की 55वीं जयंती को समर्पित निःशुल्क साप्ताहिक योग शिविर के दूसरे दिन उनकी पावन स्मृति में 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे धरती मां को समर्पित किए गए।
कार्यक्रम में अनिल जटवानी, रमेश चौधरी, ग्रीनफील्ड डीलर बिल्डर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजकुमार जिंदल, पूर्व जिला पर्यावरण प्रमुख भाजपा यशराज जाजोरिया, राजू मलिक, यशपाल गांधी, हुड्डा के सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार अरोड़ा, सुरेश मदान तथा FEAWA के संस्थापक सदस्य श्री कृष्ण गोपाल मदान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग शिविर में साधकों एवं उपस्थित नागरिकों को केले का प्रसाद एवं स्वास्थ्यवर्धक पेठे का जूस वितरित किया गया। पूर्व पार्षद श्री अनिल शर्मा ने विशेष सहयोग करते हुए स्वयं योगाभ्यास किया और लोगों से नियमित योग से जुड़ने का आह्वान किया।
भारत स्वाभिमान मंच के जिला अध्यक्ष अंकुर सिंह ने योग को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए सफल आयोजन के लिए फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FEAWA) एवं कार्यवाहक महासचिव श्री गुरमीत सिंह देओल सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय संजय दुआ जी की स्मृति को जनसेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के माध्यम से जीवंत रखना है।
🌳 “एक पौधा धरती मां के नाम और प्रतिदिन योग स्वस्थ एवं निरोग जीवन के नाम।” 🙏