जहानाबाद: डेढ़सैया में हत्यारे रावण का एनकाउंटर, एसपी अपराजित लोहान का आया बयान
जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के डेढ़ सैया गांव के पास थाना क्षेत्र के ही चातर गांव के निवासी एक युवक दीपक कुमार की हत्या अपराधियों में सर में गोली मारकर कर दी थी जिसके मामले में पुलिस ने आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हथियार बरामदगी के लिए घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के पास नहर किनारे ले गई थी। तभी आरोपी ने हमला किया।