हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना
चाईबासा। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों और घरों में तीज की पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव-पार्वती से अपने दांपत्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
#citilivejharkhand #nonfollowers #foryouシ #photooftheday #viralpost #हरतालिकातीज
Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Sep 14, 2026