बड़नगर: बड़नगर में शिवसेना ने पंढरीनाथ कुंड से मां गढ़काली के किला प्रांगण तक निकाली चुनर यात्रा
बड़नगर। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगे बड़नगर में शिवसेना द्वारा मां गढ़काली के प्रति श्रद्धा और समर्पण का संदेश देते हुए भव्य चुनर यात्रा निकाली गई। यह चुनर यात्रा पंढरीनाथ कुंड से प्रारंभ होकर मां गढ़काली के किला प्रांगण तक पहुंची। यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।