हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने टिहरी विस्थापित कालोनी मार्ग से 6 लाख ₹ की 20 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी तस्कर को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी मार्ग से 20 ग्राम की स्मैक के साथ बाईक सवार एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी का कहना है कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत 6 लाख रुपए है। आरोपी बबलू पथरी के धनपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को NDPS एक्ट के तहत शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।