देवबंद: किसान से 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने विधुत विभाग के जेई को दबोचा
थाना बड़ागांव के गांव जड़ौदा पांडा के बिजली घर पर तैनात जेई को एंटी करप्शन की टीम ने एक किसान से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। किसान ने ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिस पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर जेई 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।