देवबंद: देवबंद नगरपालिका द्वारा नगर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई पर की गई चलानी कार्यवाही
देवबंद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। ओर देवबंद सहारनपुर मार्ग से मंगलौर चौकी तक अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारो पर जुर्माने की कार्यवाही की। साथ ही कई दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।