देवबंद: देवबन्द में महिला से धर्म बदलकर शादी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, कार्यवाही की मांग
देवबंद में दूसरे धर्म की महिला से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण के मामले में बजरंग दल प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस द्वारा अभी तक भी आरोपी डॉक्टर अहबार हुसैन व उसके साथियों को गिरफ्तार न किए जाने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।