लैलूंगा: जूटमिल में अवैध शराब पर पुलिस ने किया एक्शन, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जूटमिल पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के खिलाफ तीन कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कुल 102 पाव देशी और अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।