बीरपुर: डीहपर पंचायत कृषि जनकल्याण चौपाल में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी
वीरपुर प्रखंड की डीहपर पंचायत में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे कृषि विभाग एवं आत्मा के तत्वावधान में कृषि जनकल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती अपनाने और रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का कम उपयोग कर मिट्टी की उर्वरता बचाने के लिए प्रेरित किया गया।