चितरंगी: चितरंगी पुलिस ने नौडिहवा गांव से एक आरोपी को 280 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मुखबिर की मिली सूचना के आधार पर चितरंगी पुलिस टीम ने चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौडिहवा से एक आरोपी युवक के कब्जे से 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।