गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: गया कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए
गया के गया कॉलेज के 83 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में रविवार की दोपहर 3 बजे शामिल हुए।स्थापना दिवस समाप्रह में स्वामी विवेकानंद की प्रयोजना का अनावरण किया गया।स्थापना समारोह का उद्घाटन राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।