फिरोजाबाद में DAP के लिए हाहाकार, सुबह 4 बजे से लाइन में किसान, अधिकारी बोले - कमी नहीं
फिरोजाबाद। रबी सीजन की बुवाई शुरू होते ही जिले में खाद के लिए मारामारी शुरू हो गई है। सरसों, आलू और गेहूं की बुवाई के लिए किसान DAP खाद लेने को लेकर IFFCO फर्टिलाइजर सेंटर और सहकारी समितियों पर सुबह 4 बजे से ही लाइन लगा रहे हैं। कई केंद्रों पर महिलाओं को भी बोरियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि खाद मिल नहीं रही है, जबकि अधिकारी कह रहे हैं कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।
कई IFFCO केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। किसान हाथ में आधार कार्ड और खतौनी लेकर लाइन में खड़े नजर आए। कई जगह धक्का-मुक्की की नौबत भी आ गई।
जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया - "हमारे जिले में इस समय 17,900 मीट्रिक टन यूरिया और 13,247 मीट्रिक टन DAP उपलब्ध है। रोजाना लगभग 10 हजार बोरी का वितरण समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए 2,600 मीट्रिक टन DAP की नई रैक भी आ रही है। किसी भी किसान को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को खाद मिलेगी।"
उन्होंने यह भी कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है और खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।
लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। किसान अभी भी लाइनों में खड़े हैं। अब देखना होगा कि अधिकारी के दावे के बाद किसानों को आसानी से खाद मिल पाती है या नहीं।
🔥 इस वीडियो को शेयर करो - हर किसान तक पहुंचना चाहिए!
❤️ फॉलो करो DDM NEWS - ऐसी ही जमीनी खबर के लिए!
@highlight @followers
#Firozabad #DAP #DAPKhad #Kisan #KisanEkta #IFFCO #FirozabadNews #UPNews #ViralNews #KisanAndolan #RabiSeason #DDMNEWS #DAPHahakar #Fertilizer #KisanSamachar #FirozabadDAP
---