दतिया नगर: 10-12वीं की परीक्षाएं निष्पक्ष कराने पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कलेक्टर से मुलाकात कर सराहना की
दतिया में इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कड़ी निगरानी और सख्त व्यवस्थाओं के बीच पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न हुईं। प्रशासन की सख्ती ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब जिले में नकल और गलत तरीकों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक निगरानी रखी गई, जिससे केवल मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को ही उनका वास्तविक परिणाम मिल सका।