सादाबाद: सादाबाद में महाराजा सूरजमल की भव्य शोभायात्रा निकली, विभिन्न झांकियां रहीं शामिल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
राजस्थान के भरतपुर राज्य के महान एवं पराक्रमी जाट शासक महाराजा सूरजमल की भव्य शोभायात्रा कस्बे में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। अद्भुत कूटनीति, दूरदर्शिता और वीरता के कारण 'जाटों का प्लेटो' कहे जाने वाले महाराजा सूरजमल के सम्मान में आयोजित शोभायात्रा में जाट समाज के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।