बेगूसराय: DM तुषार सिंगला ने बाजार समिति स्थित EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
बाजार समिति अवस्थित EVM वेयरहाउस का शनिवार की सुबह 11:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने EVM के रख-रखाव एवं सुरक्षा मानव के बारे में बिंदुवार जानकारी ली. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महीने में एक बार EVM वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है. इस क्रम में उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बातें कही.