बेगूसराय: बेगूसराय के सर्किट हाउस में पहुँचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, RCP सिंह पर साधा निशाना
बेगूसराय के सर्किट हाउस शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आरसीपी सिंह पर निशाना साधा है. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. कार्यकर्ताओं के बल पर ही यह पार्टी आगे बढ़ती है. किसी के आने और जाने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है.