बेगूसराय: कारगिल भवन में एडीएम की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन, 21 लोगों ने लगाई फरियाद
कारगिल भवन में एडीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां कुल 21 लोगों ने अपनी-अपनी फरियाद लगाई. इनमें से 13 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे. तीन आवेदन शिक्षा विभाग से संबंधित थे एवं शेष पांच आवेदन विभिन्न मामले से संबंधित थे. सभी मामलों को सुनते हुए एडीएम ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया.