बेगूसराय: जिनेदपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन जहरीली शराब पीने से बता रहे हैं मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर में संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इस मामले में परिजनों ने जहरीली शराब पीने से जीवन साह की मौत होने की बात बताई है. इस संबंध में घटना स्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद यहां पहुंचे हैं. बताया कि संदिग्ध व्यवस्था में मौत हुई है.