थरथरी: रूपसपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को किया गिरफ्तार
रूपसपुर गांव स्थित पीसीसी सड़क किनारे पांच लीटर चुलाया शराब के साथ महिला कारोबारी रंजू देवी को चंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रूपसपुर गांव में छापेमारी कर पांच लीटर चुलाया शराब के साथ महिला शराब कारोबारी रंजू देवी को गिरफ्तार किया है।