चंडी: जैतीपुर में शराब पीकर हंगामा करते एक शराबी को चंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chandi, Nalanda | Jun 26, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में शराब पीकर हंगामा करते शराबी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा है। पुलिस पहुंची तो हंगामा कर रहा राजेश कुमार को पकड़कर शराब पीने की पुष्टि को लेकर रेफरल अस्पताल चंडी लाया गया। जहां डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की।