लिटल हार्टस ग्रुप आफ स्कूलस में मची रक्षाबंधन के त्यौहार की धूम
स्थानीय लिटल हार्टस ग्रुप ऑफ स्कूलस, भिवानी के सभी स्कूलों में सावन माह के दौरान आने वाले विभिन्न त्यौहारों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने बताया कि प्रतियोगिताओं की इस श्रृंखला में आज लिटल हार्टस कॉन्वेंट स्कूल की प्री-प्राईमरी विंग की राखी बंधन गतिविधि, तृतीय कक्षा की राखी बनाओ गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर पुरे उत्साह के साथ भाग लिया व एक से बढ़कर एक सुन्दर राखियाँ बनाइ व छात्राओं द्वारा सभी छात्रों की कलाई पर राखी बाँधकर धुमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। उन्होने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य रचनात्मकता, भाई-बहन के रिश्ते और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना था। लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल भिवानी में चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की पतंग बनाओं प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पतंगे बनाकर अपनी अनुठी कला का प्रदर्शन किया। लिटल हार्टस इंटरनेशलन स्कूल में सातवी कक्षा की झूला बनाओं प्रतियोगिता व चतुर्थ कक्षा की पतंग बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए सबको आश्चर्यचकित कर दिया। लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल, देवसर में भी विद्यार्थियों ने पुरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया व अपनी उत्कृष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक सतीश गोयल व रवि गोयल, निदेशिका ऐश्वर्या सिंघल, निदेशक रामानन्द सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल, प्रियांश गोयल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन मनाकर बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है। यह आयोजन न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देता है बल्कि भाई-बहनों के बीच के रिश्ते को भी मजबूत करता है। इस अवसर पर प्राचार्य दीपक जोशी, प्राचार्या वीणा सेठ, प्राचार्या आरती शर्मा, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला व सुदेश तुलस्यान, निशा रानी, संदीप कुमार, रितु, चंचल, अनुराधा, ममता, ज्योति सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।