आज आधुनिक हरियाणा के शिल्पकार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेरे पूज्य दादाजी श्रद्धेय #चौधरीबंसीलाल जी की 99वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी श्री संजय दत्त जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंदर सिंह जी ने भिवानी स्थित सराय चौपटा, चौधरी बंसीलाल पार्क एवं पैतृक गांव #गोलागढ़ स्थित समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूज्य दादाजी चौधरी बंसीलाल जी के दामाद श्री सोमबीर सिंह जी, पूर्व विधायक श्री शिवशंकर भारद्वाज जी, AICC सचिव श्री प्रदीप नरवाल जी, भिवानी शहरी जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप गुलिया जी, श्री कमल प्रधान जी एवं श्री राम किशन फ़ौजी जी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे चौधरी बंसीलाल जी के प्रशंसकों, आम नागरिकों, भिवानी शहरी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विराट व्यक्तित्व एवं जनसेवा को स्मरण किया।
चौधरी बंसीलाल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से आधुनिक हरियाणा की नींव रखी। उनके विचार, आदर्श और जनसेवा का संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
--अनिरुद्ध चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष भिवानी।