भांडेर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु जल, दूध और बेलपत्र लेकर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। ग्राम सालोन ए स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज के गांवों से आए भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।