बाड़ी: कंचनपुर थाना क्षेत्र के बिदरपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटकी मिली
Bari, Dholpur | Aug 16, 2026 बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के बिदरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बसेड़ी के नोनेरा गांव निवासी 27 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है। उसकी शादी चार साल पहले बिदरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र