चूरू: आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स की मांगें शामिल करने की मांग, रेलवे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया धरना
Churu, Churu | Nov 14, 2026 चूरू। आठवें वेतन आयोग में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स की मांगों को शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन किया। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चले धरने के दौरान केंद्र सरकार से न्यायसंगत पेंशन और सुविधाएं देने की मांग उठाई गई।