अनूपगढ़: नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर भारत विकास परिषद ने अनूपगढ़ थाने में पुलिस प्रशासन का किया सम्मान
अनूपगढ़ पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन के द्वारा नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर आज शुक्रवार को दोपहर एक बजे भारत विकास परिषद के द्वारा पुलिस कर्मियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनूपगढ़ थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आमजन से नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करने की अपील की है।