अनूपगढ़: एडीएम कार्यालय में ईंट भट्ठा संचालकों ने खनन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ADM को सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ एडीएम कार्यालय में आज गुरुवार दोपहर 3 बजे विभिन्न ईंट भट्ठा संचालकों के द्वारा एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। ईंट भट्ठा संचालक सत्य प्रकाश सियाग ने बताया कि खनन विभाग के द्वारा मनमानी की जा रही है और ईंट भट्ठा संचालकों पर पेनल्टी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर 22 अप्रैल तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो 23 अप्रैल से संचालक आंदोलन करेंगे।