अनूपगढ़: महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन, प्रचार रथ किया रवाना
अनूपगढ़ की महक फाउंडेशन सोसाइटी व आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 20 से 29 अप्रैल तक कामरा धर्मशाला में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर आज शुक्रवार सुबह 11 बजे बाजार से महक फाउंडेशन सोसाइटी के द्वारा प्रचार रथ को रवाना किया गया है। अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में मरीजों के लिए दवाइयां,ऑपरेशन, खाना और रहना निशुल्क रहेगा।