अनूपगढ़: गांव 87 जीबी के पास 2 तस्करों को 32,000 नशीली गोलियों के साथ अनूपगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने मेडिकेटेड नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े तस्करों को 32000 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है और एक कार को भी जब्त किया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज गुरुवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तस्कर संदीप सिंह व तस्कर गौरव कुमार सिंधी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।