पुरोला में यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे थानाध्यक्ष दीपक कठैत, अव्यवस्थित खड़े वाहनों के किए चालान Uttarkashi Police Uttarakhand
अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के दिए निर्देश
पुरोला। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत स्वयं सड़क पर उतरे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
दिनांक 13 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कराया। इस दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के चालान भी किए गए।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने तथा सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित न होने देने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी चौकी अछुरानी सहित पुलिस कर्मचारी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मौजूद रहे।
#Purola #UttarkashiPolice #DeepakKathait #TrafficManagement #PurolaPolice #Uttarkashi #TrafficRules #PahadSandesh #PahadSandeshNews