बिना दवाई भी मिल सकती है दर्द से राहत! बड़कोट में तीन दिवसीय फिजियोथेरेपी कैंप संपन्न ....
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल के सहयोग से स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल बड़कोट में आयोजित तीन दिवसीय फिजियोथेरेपी कैंप शनिवार को संपन्न हुआ।
सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी, देहरादून की ओर से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण और उपचार किया। साथ ही लोगों को बताया कि किस तरह उचित फिजियोथेरेपी, व्यायाम और नियमित अभ्यास के माध्यम से कई शारीरिक समस्याओं में बिना दवाइयों के भी राहत पाई जा सकती है।
'Move Better, Live Better' के संदेश के साथ आयोजित इस कैंप में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय लोगों को बेहतर परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास रहा।
#बड़कोट #विनोद_डोभाल #PhysiotherapyCamp #SBSUniversity #Uttarkashi #HealthAwareness #MoveBetterLiveBetter #Uttarakhand