भोपाल में जल सुनवाई हुई। पानी के 177 सैंपल लिए, 8 लैब में जांच के लिए भेजे, 47 लीकेज भी सुधारे गए। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 30 से ज्यादा मौतों के बाद भोपाल नगर निगम ने सभी 85 वार्डों में जल सुनवाई की। इस दौरान पानी के कुल 177 सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए 8 लैब में भेजा गया।