कोल: अकराबाद क्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान भारी भीड़ में युवक ने तमंचे से की हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Feb 6, 2026 अलीगढ़ में शादी समारोह या डीजे पर तमंचे से हर्ष फायरिंग करने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला अकराबाद इलाके का है। अकराबाद क्षेत्र में सासनी गेट क्षेत्र से बारात गई थी। बारात चढ़ने के दौरान भारी मात्रा में नाचते समय एक युवक ने तमंचा निकाला और हर्ष फायरिंग कर दी। युवक द्वारा तमंचे से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।