अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व के चलते एसएसपी के द्वारा प्राचीन खेरेश्वर धाम मंदिर का निरीक्षण किया गया है। गुरुवार रात्रि एसएसपी नीरज जादौन एसपी ट्रैफिक और भारी पुलिस बल के साथ खेरेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान एसएसपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में लगी CCTV कैमरे चेक किए गए और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया है।