संदेश: अरुणाचल में बादल फटने से सात जवान लापता, अग्निवीर जवान कुंदन का भी नहीं मिला सुराग, परिवार और गांव में चिंता
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत जनेसरा गांव निवासी अग्नि वीर जवान कुंदन कुमार का अरुणाचल में बादल फटने के बाद से ही उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद गांव एवं परिवार वालों में चिंता का माहौल बना हुआ है।अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में बादल फटने और भीषण भूस्खलन के बाद मचे हाहाकार में भारतीय सेना के सात जवान लापता हो गए हैं। इस दुखद