रूपवास: आयुर्वेद चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए गए निर्देश
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. उदयसिंह धाकड़ ने शनिवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय रुदावल एवं नगला तुला का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, दवा स्टॉक, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा की।