उमरेठ: मोरडोंगरी और उमरेठ में समरसता संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा का ग्रामीणों ने उत्साह से स्वागत व पूजन किया
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय ‘समरसता संकल्प अभियान’ एवं ‘कलश वंदन यात्रा’ शुक्रवार को भाजपा के पटपड़ा मंडल के ग्राम मोरडोंगरी एवं उमरेठ मंडल के ग्राम उमरेठ पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। उमरेठ में 5 बजे पूजन किया गया।