कोंडागांव: स्वतंत्रता दिवस के दिन टाटामारी में इंग्लैंड का झंडा लगाकर घूम रहे थे पर्यटक, देखकर SDOP ने ड्राइवर को लगाई फटकार
भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इस बीच कोंडागांव जिले के केशकाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुछ पर्यटक अपनी गाड़ी में इंग्लैंड का झंडा लगाकर घूम रहे थे।जानकारी लगते ही SDOP मौके पर पहुंचे और गाड़ी के चालक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तुरंत गाड़ी से इंग्लैंड का झंडा निकलवाया।