कोंडागांव: कोंडागांव बस स्टैंड में महिला यात्री से अभद्रता पर बस स्टैंड में हंगामा, बस संचालकों की लापरवाही फिर उजागर
कोंडागांव में बस संचालकों की लापरवाही और यात्रियों से दुर्व्यवहार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक महिला यात्री से अभद्रता के विरोध में उसके परिजनों ने बस स्टैंड में जमकर हंगामा किया। मामला शर्मा ट्रेवल्स की बस का है, जिसमें नारायणपुर से कोंडागांव आ रही सवार महिला यात्री ने उमरकोट मोड़ पर बस रोकने का आग्रह किया था..