पुपुनकी छठ घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम! ASP वेदांत शंकर ने किया निरीक्षण, गोताखोर रहेंगे तैनात
बोकारो:- बोकारो के तेलमोचो पुल के निकट दामोदर नदी स्थित पुपुनकी छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।
शुक्रवार को एएसपी वेदांत शंकर एवं चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने पुलिस बल के साथ पुपुनकी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी किनारे बांस की घेराबंदी, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एएसपी वेदांत शंकर ने बताया कि छठव्रतियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर तैनात रहेंगे। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रहेगी।
छठव्रती सुरक्षित माहौल में भगवान सूर्य को संध्या एवं उषा अर्घ्य दे सकें, इसके लिए प्रशासन और स्थानीय समिति पूरी तरह तैयार है।
Chas, Bokaro | Nov 13, 2026