*डकैत बबली लवलेश गैंग का 12 वर्षो से फरार 10000 रु. हजार ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने मे धारकुण्डी पुलिस को मिली सफलता*
*घटना का विवरण*:- पुलिस अधीक्षक सतना श्री हंसराज सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी चित्रकूट श्री राजेश सिंह बंजारे द्वारा थाना चित्रकूट अंतर्गत बकरी चोरी की घटना होने पर थाना धारकुण्डी ,मझगवां,बरौंधा, चित्रकूट को जंगल सर्चिंग के निर्देश दिये गये थे कि थाना प्रभारी अपनी अपनी टीम के साथ जंगल सर्चिंग करें । उक्त निर्देश के पालन मे थाना प्रभारी धारकुण्डी उनि विजय सिंह अपनी टींम के साथ जंगल सर्चिंग के लिये रवाना होकर धारकुण्डी एवं मारकुण्डी क्षेत्र के वॉर्डर के जंगलो सर्चिंग कर रहे थे , दौरान सर्चिंग सूचना प्राप्त हुई कि लल्लू यादव ग्राम जमुनिहाई थाना मारकुण्डी जिला चित्रकूट उ.प्र. जो विगत 12 वर्षों से फरारी काट रहा है वह अपने गांव जमुनिहाई टिकरिया उ.प्र. आया है । तब हमराह स्टाफ के सूचना की तस्दीक कर दबिश दी गयी जो आरोपी लल्लू यादव पुलिस को देखकर भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया , एवं थाना के अप.क्र. 72/15 धारा 364ए, 323,506,34 भादवि, 11/13 एडी एक्ट गिरफ्तार कर मान.न्याया पेश किया गया , जहां से मान.न्याया. द्वारा आरोपी को केन्द्रीय जेल सतना भेजा गया है ।
*गिरफ्तारसुदा आरोपी का नाम पता*-
लल्लू यादव पिता झल्लर यादव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिहाई टिकरिया थाना मारकुण्डी जिला चित्रकूट उ.प्र.
*सराहनीय भूमिका*:- उनि विजय सिंह थाना प्रभारी धारकुण्डी , प्र.आर.833 मुकेश सिंह, प्र.आर.619 अखिलेश्वर सिंह,प्र.आर.344 अजय साकेत ,आर.961 गंभीर रावत, आर.91 राजकुमार गिरी, चालक संदीप पाठक