बहादुरपुर: घाट बमुरिया गांव में मंदिर की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के घाट बमुरिया गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे तनाव की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने निर्माणाधीन माता मंदिर में रखी मूर्ति को पत्थर मारकर खंडित कर दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांव में माता मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।