छत्तरगढ़: कस्बे में बन रही सड़क के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, काम रुकवाया
कस्बे में तेजाजी मंदिर सूरतगढ़ रोड से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तक करीब 30 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए डामर सड़क निर्माण कार्य पर अब विवाद खड़ा हो गया है। जिस सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी वर्षों से उम्मीद लगाए बैठे थे, वही अब घटिया निर्माण के आरोपों के चलते विरोध का कारण बन गई है।